मुलाना: गांव टमनोली में ननिहाल में आए व्यक्ति पर चार लोगों ने किया हमला, पुलिस ने किया केस दर्ज
Mulana, Ambala | May 18, 2024 थाना मुलाना क्षेत्र के गांव टमनोली में 12 मई की रात ननिहाल में मासी को छोड़ने आए एक व्यक्ति पर गांव के ही चार लोगों ने हमला बोल उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। इसी दौरान बीच बचाव करने आए एक अन्य व्यक्ति पर भी आरोपियों ने वार कर उसे भी घायल कर दिया। इस मामले की शिकायत बीती रात दी गई थी। जिस पर आज थाना मुलाना पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।