मुलाना: थाना मुलाना क्षेत्र से 208 नशीले कैप्सूल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Mulana, Ambala | May 14, 2024 बीती रात थाना मुलाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक आरोपी को 208 नशीले कैप्सूल्स के साथ गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी से जब पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपने दूसरे सहयोगी के नाम का खुलासा किया। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। आज दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से एक आरोपी को जेल भेज दिया गया है।वहीं दूसरे आरोपी का एक दिन का रिमांड हासिल किया।