मुलाना: मुलाना में टैक्सी चालक को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर कार समेत नकदी लूटी, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
Mulana, Ambala | May 9, 2024 मुलाना में टैक्सी चालक के साथ लूट का मामला सामने आया है।थाना मुलाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। टैक्सी चालक ने बताया है कि वह फाजिल्का का रहने वाला है और हरिद्वार से चंडीगढ़ के लिए सवारी लेकर निकला था। इन ड्राइव एप पर उसके पास सवारी आई थी। उसको सवारी ने एक कोल्ड ड्रिंक पिलाई इसके बाद वह बेहोश हो गया।