मुलाना: थाना मुलाना में दर्ज 208 नशीले कैप्सूल के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार
Mulana, Ambala | May 16, 2024 13 मई 2024 को थाना मुलाना पुलिस ने 208 नशीले कैप्सूल के साथ एक आरोपी शिवकुमार को गिरफ्तार किया था। उसके बाद दूसरे आरोपी यशपाल उर्फ यशु को भी पुलिस ने धर दबोचा। आज तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे अब कोर्ट के आदेशों पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।