मुलाना: मुलाना में आज भाजपा लोकसभा प्रत्याशी के कार्यक्रम का किसानों और ग्रामीणों ने किया विरोध
Mulana, Ambala | May 13, 2024 अंबाला लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया के कार्यक्रम का आज मुलाना में ग्रामीण और किसानों ने जमकर विरोध किया और उनके काफिले को काले झंडे दिखाए गए। इस मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। किसानों ने इस दौरान भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए अपना विरोध प्रकट किया।