मुलाना: थाना मुलाना में दर्ज मारपीट कर महिला से दुराचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Mulana, Ambala | May 13, 2024 बीती 25 अप्रैल को थाना मुलाना में एक महिला ने शिकायत देते हुए आरोपियों के खिलाफ मारपीट करने, दुराचार करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में पुलिस ने आज एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसे कोर्ट के आदेशों पर अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।