पर्यटन क्विज के साथ ही, श्योपुर को जानो का आयोजन
पर्यटन क्विज में तीन टीमे विजेता एवं तीन टीमे उप विजेता बनी
श्योपुर को जानो प्रतियोगिता में तीन टीमे रही विजेता
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के तत्वाधान में जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के सहयोग से जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन आज शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज श्योपुर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्रियेटिव श्योपुर की संकल्पना पर आधारित श्योपुर को जानो जिला स्तरीय प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। शुभारंभ एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर तथा अध्यक्ष जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद श्री रूपेश उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर श्री पवन घुरैया एवं श्री शिवलाल शाक्य पर्यटन बोर्ड के प्रतिनिधि श्री मोनू शर्मा, नोडल अधिकारी श्री सुशील दुबे एवं श्री नंदबिहारी शर्मा आदि मौजूद रहें। प्रतियोगिता में 69 स्कूलों की 69 टीमें शामिल हुई।
पर्यटन क्विज प्रतियोगिता अंतर्गत प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित हुई लिखित प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली 6 टीमों को दोपहर 2.30 बजे से मल्टीमीडिया क्विज के लिए आमंत्रित किया गया, जिसमे से तीन टीमे विजेता एवं तीन टीमे उप विजेता घोषित की गई। प्रतियोगिता में शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विजयपुर (अमित कुशवाह, गोलू प्रजापति), अशासकीय सेंटपायस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्योपुर (हरगुन, प्रखर गर्ग, भाग्यश्री गोयल) एवं शासकीय आवासीय विद्यालय ढेगदा (संजय पटेलिया, राकेश पाटेलिया, सरवन सहरिया) की टीमे विजेता रहीं, जबकि अशासकीय फ्यूचर स्टार कॉन्वेट स्कूल श्योपुर (रिषभ त्यागी, आशीष राठौर, राधा राठौर), शासकीय उत्कृष्ट उमावि श्योपुर(चेतना गुर्जर, तरूण नामा, पूनम नागर) एवं शासकीय उमावि ढोढर (रामगोपाल रावत, नैतिक गुप्ता, तनिष्का गोयल) की टीमे उप विजेता रहीं।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय द्वारा विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को माल्यार्पण कर उन्हें मेडल, कूपन एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये।
प्रथम तीन विजेता टीमो को मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के होटलों में 02 रात्रि 03 दिन तथा शेष 03 उपविजेता टीमो को 01 रात्रि 02 दिन ठहरने एवं पर्यटन स्थल घूमने के लिए निशुल्क कूपन पुरस्कार के रूप में प्रदाय किये गये।
श्योपुर को जानो प्रतियोगिता में तीन टीमे रही विजेता
क्रियेटिव श्योपुर की संकल्पना पर आधारित श्योपुर को जानो जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हायर सैकेण्डरी स्कूल श्यामपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर हायर सैकेण्डरी स्कूल ढोढर की टीम रहीं, जबकि तीसरा स्थान आवासीय विद्यालय ढेगदा की टीम ने प्राप्त किया। सभी विजेता टीमों को पुरूस्कार एवं प्रमाण पत्र भेंट किये गये, इसी प्रकार सांत्वना पुरस्कार के लिए हायर सैकेण्डरी स्कूल आवदा, हायर सैकेण्डरी स्कूल मॉडल विजयपुर, हायर सैकेण्डरी गर्ल्स स्कूल विजयपुर, हाईस्कूल बडौदाराम एवं हाईस्कूल रायपुरा की टीमों को भी पुरस्कृत किया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur