Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

कराहल जनपद की ग्राम पंचायत रानीपुरा माफी ने पेश की मिसाल! पंचायत भवन बना चर्चा का विषय, सरपंच और सचिव के प्रयासों से ग्रामीणों को मिल रहा हर शासकीय योजना का लाभ। ChambalTV #श्योपुर #sheopur #चंबलटीवी #JansamparkMP #LiveNews #livenewshindi #newseason #MadhyaPradesh #vijaypur #breakingnews #Beerpur #HindiNews #chambaltv #newsupdate #समाचार #newsfeed #news #खबर #मुरैना #Chambalnews

Sheopur, Sheopur | Aug 7, 2026

MORE NEWS

पर्यटन क्विज के साथ ही, श्योपुर को जानो का आयोजन
पर्यटन क्विज में तीन टीमे विजेता एवं तीन टीमे उप विजेता बनी
श्योपुर को जानो प्रतियोगिता में तीन टीमे रही विजेता
 -----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के तत्वाधान में जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के सहयोग से जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन आज शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज श्योपुर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्रियेटिव श्योपुर की संकल्पना पर आधारित श्योपुर को जानो जिला स्तरीय प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। शुभारंभ एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर तथा अध्यक्ष जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद श्री रूपेश उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर श्री पवन घुरैया एवं श्री शिवलाल शाक्य पर्यटन बोर्ड के प्रतिनिधि श्री मोनू शर्मा, नोडल अधिकारी श्री सुशील दुबे एवं श्री नंदबिहारी शर्मा आदि मौजूद रहें। प्रतियोगिता में 69 स्कूलों की 69 टीमें शामिल हुई। 

पर्यटन क्विज प्रतियोगिता अंतर्गत प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित हुई लिखित प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली 6 टीमों को दोपहर 2.30 बजे से मल्टीमीडिया क्विज के लिए आमंत्रित किया गया, जिसमे से तीन टीमे विजेता एवं तीन टीमे उप विजेता घोषित की गई। प्रतियोगिता में शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विजयपुर (अमित कुशवाह, गोलू प्रजापति), अशासकीय सेंटपायस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्योपुर (हरगुन, प्रखर गर्ग, भाग्यश्री गोयल) एवं शासकीय आवासीय विद्यालय ढेगदा (संजय पटेलिया, राकेश पाटेलिया, सरवन सहरिया) की टीमे विजेता रहीं, जबकि अशासकीय फ्यूचर स्टार कॉन्वेट स्कूल श्योपुर (रिषभ त्यागी, आशीष राठौर, राधा राठौर), शासकीय उत्कृष्ट उमावि श्योपुर(चेतना गुर्जर, तरूण नामा, पूनम नागर) एवं शासकीय उमावि ढोढर (रामगोपाल रावत, नैतिक गुप्ता, तनिष्का गोयल) की टीमे उप विजेता रहीं। 

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय द्वारा विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को माल्यार्पण कर उन्हें मेडल, कूपन एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये। 

प्रथम तीन विजेता टीमो को मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के होटलों में 02 रात्रि 03 दिन तथा शेष 03 उपविजेता टीमो को 01 रात्रि 02 दिन ठहरने एवं पर्यटन स्थल घूमने के लिए निशुल्क कूपन पुरस्कार के रूप में प्रदाय किये गये।

श्योपुर को जानो प्रतियोगिता में तीन टीमे रही विजेता

क्रियेटिव श्योपुर की संकल्पना पर आधारित श्योपुर को जानो जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हायर सैकेण्डरी स्कूल श्यामपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर हायर सैकेण्डरी स्कूल ढोढर की टीम रहीं, जबकि तीसरा स्थान आवासीय विद्यालय ढेगदा की टीम ने प्राप्त किया। सभी विजेता टीमों को पुरूस्कार एवं प्रमाण पत्र भेंट किये गये, इसी प्रकार सांत्वना पुरस्कार के लिए हायर सैकेण्डरी स्कूल आवदा, हायर सैकेण्डरी स्कूल मॉडल विजयपुर, हायर सैकेण्डरी गर्ल्स स्कूल विजयपुर, हाईस्कूल बडौदाराम एवं हाईस्कूल रायपुरा की टीमों को भी पुरस्कृत किया गया। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

पर्यटन क्विज के साथ ही, श्योपुर को जानो का आयोजन पर्यटन क्विज में तीन टीमे विजेता एवं तीन टीमे उप विजेता बनी श्योपुर को जानो प्रतियोगिता में तीन टीमे रही विजेता ----- कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के तत्वाधान में जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के सहयोग से जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन आज शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज श्योपुर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्रियेटिव श्योपुर की संकल्पना पर आधारित श्योपुर को जानो जिला स्तरीय प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। शुभारंभ एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर तथा अध्यक्ष जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद श्री रूपेश उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर श्री पवन घुरैया एवं श्री शिवलाल शाक्य पर्यटन बोर्ड के प्रतिनिधि श्री मोनू शर्मा, नोडल अधिकारी श्री सुशील दुबे एवं श्री नंदबिहारी शर्मा आदि मौजूद रहें। प्रतियोगिता में 69 स्कूलों की 69 टीमें शामिल हुई। पर्यटन क्विज प्रतियोगिता अंतर्गत प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित हुई लिखित प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली 6 टीमों को दोपहर 2.30 बजे से मल्टीमीडिया क्विज के लिए आमंत्रित किया गया, जिसमे से तीन टीमे विजेता एवं तीन टीमे उप विजेता घोषित की गई। प्रतियोगिता में शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विजयपुर (अमित कुशवाह, गोलू प्रजापति), अशासकीय सेंटपायस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्योपुर (हरगुन, प्रखर गर्ग, भाग्यश्री गोयल) एवं शासकीय आवासीय विद्यालय ढेगदा (संजय पटेलिया, राकेश पाटेलिया, सरवन सहरिया) की टीमे विजेता रहीं, जबकि अशासकीय फ्यूचर स्टार कॉन्वेट स्कूल श्योपुर (रिषभ त्यागी, आशीष राठौर, राधा राठौर), शासकीय उत्कृष्ट उमावि श्योपुर(चेतना गुर्जर, तरूण नामा, पूनम नागर) एवं शासकीय उमावि ढोढर (रामगोपाल रावत, नैतिक गुप्ता, तनिष्का गोयल) की टीमे उप विजेता रहीं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय द्वारा विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को माल्यार्पण कर उन्हें मेडल, कूपन एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये। प्रथम तीन विजेता टीमो को मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के होटलों में 02 रात्रि 03 दिन तथा शेष 03 उपविजेता टीमो को 01 रात्रि 02 दिन ठहरने एवं पर्यटन स्थल घूमने के लिए निशुल्क कूपन पुरस्कार के रूप में प्रदाय किये गये। श्योपुर को जानो प्रतियोगिता में तीन टीमे रही विजेता क्रियेटिव श्योपुर की संकल्पना पर आधारित श्योपुर को जानो जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हायर सैकेण्डरी स्कूल श्यामपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर हायर सैकेण्डरी स्कूल ढोढर की टीम रहीं, जबकि तीसरा स्थान आवासीय विद्यालय ढेगदा की टीम ने प्राप्त किया। सभी विजेता टीमों को पुरूस्कार एवं प्रमाण पत्र भेंट किये गये, इसी प्रकार सांत्वना पुरस्कार के लिए हायर सैकेण्डरी स्कूल आवदा, हायर सैकेण्डरी स्कूल मॉडल विजयपुर, हायर सैकेण्डरी गर्ल्स स्कूल विजयपुर, हाईस्कूल बडौदाराम एवं हाईस्कूल रायपुरा की टीमों को भी पुरस्कृत किया गया। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

सीईओ जिला पंचायत ने किया विकास कार्यों का किया निरीक्षण
 -----
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अन्तर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्योपुर श्रीमती सौम्या आनंद ने ग्राम पंचायत गलमान्या, लुहाड़ सहित अन्य ग्रामों का भ्रमण कर विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का जायजा लिया तथा शैक्षणिक संस्थाओं, आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का आंकलन किया गया। 

सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद ने ग्राम पंचायत गलमान्या के ग्राम  मुंडला स्थित श्मशान घाट का निरीक्षण कर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया तथा साफ सफाई एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इसके पश्चात निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता, तकनीकी मापदंडों एवं स्वीकृत प्राक्कलन के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित करने तथा शीघ्रता से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने ग्राम मुंडला में बालाजी मंदिर के समीप स्थित कुंड एवं हैंडपंप का निरीक्षण किया। ग्रामीणों द्वारा जलापूर्ति संबंधी समस्याओं से अवगत कराने पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुराने सामुदायिक भवन का अवलोकन कर उसकी मरम्मत कराने के लिए सरपंच एवं सचिव को निर्देशित किया। साथ ही जनपद पंचायत मद से निर्मित छोटे सामुदायिक भवन के संचालन में निर्धारित शुल्क लिए जाने, ग्राम में नियमित स्वच्छता बनाए रखने तथा राजस्व वसूली के कार्यों में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

मुंडला के प्राथमिक शाला के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में दर्ज 63 विद्यार्थियों में से 20 विद्यार्थी उपस्थित पाये जाने पर विद्यार्थियों की उपस्थित बढाये जाने के निर्देश दिये गये।  विद्यालय भवन की छत से पानी टपकने की समस्या पर शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए। मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया, जिसमें चना दाल, मूंग एवं रोटी परोसी जा रही थी। बच्चों से संवाद कर उनकी पढ़ाई की जानकारी ली तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विद्यालय तक जाने वाले मार्ग को सुगम बनाने हेतु स्वीकृत सीसी सड़क का कार्य शीघ्र कराने के निर्देश भी दिए गए।

सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद ने आंगनबाडी के निरीक्षण के दौरान ने पोषण ट्रैकर, आवश्यक दवाओं, आयुष्मान एवं अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया तथा भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाए जाने पर सुधार के निर्देश दिए।
ग्राम गलमान्या के प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया गया, जहां दर्ज 51 विद्यार्थियों में से 37 विद्यार्थी उपस्थित मिले। ऑनलाइन उपस्थिति का सत्यापन किया गया तथा बच्चों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। एक श्रवण बाधित दिव्यांग छात्र के संबंध में उसे  श्योपुर स्थित दिव्यांग विद्यालय में प्रवेश दिलाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। विद्यालय के पुस्तक वितरण, रसोईघर एवं मध्यान्ह भोजन व्यवस्था का निरीक्षण कर विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विद्यालय परिसर की साफ-सफाई के लिए भी सरपंच को निर्देशित किया गया।

ग्राम पंचायत गलमान्या के पंचायत भवन में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया गया तथा ग्राम में मनोहर के मकान के सामने एमपीआरडीसी द्वारा निर्मित पुलिया का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया पर दोनों ओर सुरक्षा दीवार एवं रेलिंग का निर्माण नहीं किया गया है, जिससे वर्षा के समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है तथा आसपास के मकानों में पानी भर जाता है। इस संबंध में संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

ग्राम पंचायत लुहाड़ के पंचायत भवन में मनरेगा एवं वित्त आयोग मद से संचालित कार्यों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान श्रमिकों की संख्या शून्य पाए जाने पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। पुराने पौधारोपण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा नवीन पौधारोपण अभियान के अंतर्गत 200 पौधे लगाने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान पीओ मनरेगा श्री विक्रम जाट, पीओ वाटरशेड श्री पी.एस. राजपूत, पंचायत प्रकोष्ठ अधिकारी श्रीमती राजेश शर्मा, डीपीएम आरजीएसए श्री उदय सिंह धाकड़, प्रभारी स्टेनो श्री राघवेंद्र त्यागी , जिला डेटा मैनेजर गिर्राज शिवहरे सहित संबंधित पंचायत के सरपंचसहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
#JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#JansamparkMP
#sheopur

सीईओ जिला पंचायत ने किया विकास कार्यों का किया निरीक्षण ----- मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अन्तर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्योपुर श्रीमती सौम्या आनंद ने ग्राम पंचायत गलमान्या, लुहाड़ सहित अन्य ग्रामों का भ्रमण कर विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का जायजा लिया तथा शैक्षणिक संस्थाओं, आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का आंकलन किया गया। सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद ने ग्राम पंचायत गलमान्या के ग्राम मुंडला स्थित श्मशान घाट का निरीक्षण कर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया तथा साफ सफाई एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इसके पश्चात निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता, तकनीकी मापदंडों एवं स्वीकृत प्राक्कलन के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित करने तथा शीघ्रता से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम मुंडला में बालाजी मंदिर के समीप स्थित कुंड एवं हैंडपंप का निरीक्षण किया। ग्रामीणों द्वारा जलापूर्ति संबंधी समस्याओं से अवगत कराने पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुराने सामुदायिक भवन का अवलोकन कर उसकी मरम्मत कराने के लिए सरपंच एवं सचिव को निर्देशित किया। साथ ही जनपद पंचायत मद से निर्मित छोटे सामुदायिक भवन के संचालन में निर्धारित शुल्क लिए जाने, ग्राम में नियमित स्वच्छता बनाए रखने तथा राजस्व वसूली के कार्यों में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। मुंडला के प्राथमिक शाला के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में दर्ज 63 विद्यार्थियों में से 20 विद्यार्थी उपस्थित पाये जाने पर विद्यार्थियों की उपस्थित बढाये जाने के निर्देश दिये गये। विद्यालय भवन की छत से पानी टपकने की समस्या पर शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए। मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया, जिसमें चना दाल, मूंग एवं रोटी परोसी जा रही थी। बच्चों से संवाद कर उनकी पढ़ाई की जानकारी ली तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विद्यालय तक जाने वाले मार्ग को सुगम बनाने हेतु स्वीकृत सीसी सड़क का कार्य शीघ्र कराने के निर्देश भी दिए गए। सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद ने आंगनबाडी के निरीक्षण के दौरान ने पोषण ट्रैकर, आवश्यक दवाओं, आयुष्मान एवं अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया तथा भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाए जाने पर सुधार के निर्देश दिए। ग्राम गलमान्या के प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया गया, जहां दर्ज 51 विद्यार्थियों में से 37 विद्यार्थी उपस्थित मिले। ऑनलाइन उपस्थिति का सत्यापन किया गया तथा बच्चों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। एक श्रवण बाधित दिव्यांग छात्र के संबंध में उसे श्योपुर स्थित दिव्यांग विद्यालय में प्रवेश दिलाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। विद्यालय के पुस्तक वितरण, रसोईघर एवं मध्यान्ह भोजन व्यवस्था का निरीक्षण कर विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विद्यालय परिसर की साफ-सफाई के लिए भी सरपंच को निर्देशित किया गया। ग्राम पंचायत गलमान्या के पंचायत भवन में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया गया तथा ग्राम में मनोहर के मकान के सामने एमपीआरडीसी द्वारा निर्मित पुलिया का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया पर दोनों ओर सुरक्षा दीवार एवं रेलिंग का निर्माण नहीं किया गया है, जिससे वर्षा के समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है तथा आसपास के मकानों में पानी भर जाता है। इस संबंध में संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत लुहाड़ के पंचायत भवन में मनरेगा एवं वित्त आयोग मद से संचालित कार्यों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान श्रमिकों की संख्या शून्य पाए जाने पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। पुराने पौधारोपण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा नवीन पौधारोपण अभियान के अंतर्गत 200 पौधे लगाने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान पीओ मनरेगा श्री विक्रम जाट, पीओ वाटरशेड श्री पी.एस. राजपूत, पंचायत प्रकोष्ठ अधिकारी श्रीमती राजेश शर्मा, डीपीएम आरजीएसए श्री उदय सिंह धाकड़, प्रभारी स्टेनो श्री राघवेंद्र त्यागी , जिला डेटा मैनेजर गिर्राज शिवहरे सहित संबंधित पंचायत के सरपंचसहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh General Administration Department, MP #JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

#EXCLUSIVE | विजयपुर की कई पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण पर भ्रष्टाचार के आरोप, ग्रामीण बोले– घटिया सामग्री से हो रहा निर्माण | ChambalTV 

#Sheopur #Vijaypur #MadhyaPradesh #Panchayat #Corruption #CommunityHall #RuralDevelopment #BreakingNews #GroundReport #PrashantSharma #ChambalTV #Construction #Development #LocalNews #MPNews

#EXCLUSIVE | विजयपुर की कई पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण पर भ्रष्टाचार के आरोप, ग्रामीण बोले– घटिया सामग्री से हो रहा निर्माण | ChambalTV #Sheopur #Vijaypur #MadhyaPradesh #Panchayat #Corruption #CommunityHall #RuralDevelopment #BreakingNews #GroundReport #PrashantSharma #ChambalTV #Construction #Development #LocalNews #MPNews

Sheopur, Sheopur | Aug 7, 2026