फैज़ाबाद: जिला पंचायत की बैठक में 70 करोड़ का बजट पास, अधिकारियों के गायब रहने पर अध्यक्ष हुईं नाराज, 43 आइटम पर लाइसेंस फीस माफ
जिला पंचायत की महत्वपूर्ण बैठक शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह ने की, जिसमें 70 करोड़ के बजट को मंजूरी दी गई। यह बजट 15वें व पंचम वित्त आयोग के तहत पास किया गया है। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा हुई और 43 आइटमों पर लाइसेंस फीस माफ करने का निर्णय लिया गया।