फैज़ाबाद: अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में 2 बीघा जमीन खरीदी, हरिवंशराय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट बनाएंगे, राम मंदिर से 20 मिनट की दूरी पर
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने रामनगरी अयोध्या में 2 बीघा यानी 40 बिस्वा जमीन खरीदी है। इसकी कीमत 86 लाख रुपए से अधिक है। मुंबई बेस्ड डेवलपर द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा से हरिवंशराय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट के नाम पर जमीन खरीदी गई है।मुंबई के राजेश ऋषिकेश ने 31 जनवरी को सदर कार्यालय में रजिस्ट्री करवाई।