राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर का संयुक्त निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मीरजापुर। जनपद न्यायाधीश अनुपम कुमार, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने मंगलवार को राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने भोजन, साफ-सफाई, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान अधिकारियों ने किशोरों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाए जाने पर अधिकारियों ने निर्देश दिया कि किशोरों को निर्धारित मीनू के अनुसार नियमित रूप से भोजन एवं नाश्ता उपलब्ध कराया जाए तथा शासन के मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
अधिकारियों ने संप्रेक्षण गृह में रह रहे किशोरों के साथ संवेदनशील एवं मानवीय व्यवहार करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
#Mirzapur #मीरजापुर #जिलाधिकारी #पुलिसअधीक्षक #राजकीयसंप्रेक्षणगृह #निरीक्षण #TodayMirzapur