अहरौरा में कलकलिया नदी में युवती के डूबने की आशंका, SDRF ने संभाला मोर्चा
अहरौरा। थाना क्षेत्र के चकलिया गांव में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब 22 वर्षीय प्रियंका पाल उर्फ पिंकी के कलकलिया नदी में डूबने की आशंका जताई गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और युवती की तलाश के लिए SDRF की टीम ने मोर्चा संभाल लिया।
नदी में संभावित डूबने की सूचना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। SDRF जवान नदी में उतरकर युवती की तलाश में जुटे हैं। पुलिस और प्रशासनिक टीम भी मौके पर मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रही है।
फिलहाल युवती का कोई सुराग नहीं मिल सका है। रेस्क्यू टीम द्वारा नदी में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
#TodayMirzapur #Mirzapur #Ahraura #AhrouraNews #SDRF #RescueOperation #KalKaliyaRiver #मीरजापुर #अहरौरा #रेस्क्यूऑपरेशन