त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, SP अपर्णा रजत कौशिक ने किया फ्लैग मार्च
मिर्जापुर। बारावफात, रक्षाबंधन सहित आगामी त्योहारों के दृष्टिगत SP मिर्जापुर अपर्णा रजत कौशिक ने नगर के मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त (फ्लैग मार्च) किया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम किया। पुलिस प्रशासन ने आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है।
#Mirzapur #SPMirzapur #अपर्णारजतकौशिक #UPPolice #MirzapurPolice #FlagMarch #Barawafat #RakshaBandhan #TodayMirzapur