टीकमगढ़: एसपी के नेतृत्व में बॉर्डर पर वाहन चेकिंग से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, 207 वाहनों की जांच, उल्लंघन करने वालों पर हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में चल रहे इस विशेष अभियान के तहत सभी बॉर्डर थाना एवं चौकी क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई गई विशेष रूप से रात्रि कालीन अगस्त और चेकिंग को प्राथमिकता देते हुए अंतर राज्य सीमाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है 207 बाहनों की जांच की गई जिनमें से 34 वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए उन पर कार्रवाई की गई है।