चांडिल: खोखरोडीह में महुआ शराब के विवाद में युवक की मौत,अवैध शराब कारोबारी पर हत्या का आरोप
चांडिल थाना क्षेत्र के सालगाडीह गांव के टोला खोखरोडीह में महुआ शराब पीने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया,जिसमें एक युवक की मौत हो गई।मृतक की पहचान सालगाडीह निवासी छूटू लोहार के रूप में हुई है।घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।परिजनों और ग्रामीणों ने भादुडीह निवासी अवैध महुआ शराब कारोबारी पर पीट-पीटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।चांडिल।