बहादुरपुर: ऑपरेशन मुस्कान: बहादुरपुर थाना को मिली सफलता, 3 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए
जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत दरभंगा पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। बहादुरपुर थाना की पुलिस टीम ने गुम हुए कुल तीन मोबाइल फोन को बरामद कर लिया है। पुलिस द्वारा आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद इन मोबाइल फोन को उनके वास्तविक धारकों को विधिवत सुपुर्द कर दिया गया। जिसके बाद लोगों के चेहरे पर खुशी देखी गई