मोकामा में गहन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में टीटीई प्लेटफॉर्म पर लोगों के टिकट चेक करते नजर आए। गुरुवार को लगभग 5 बजे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट यात्री इधर उधर भागते नजर आए। हालांकि इस दरम्यान किसी के ऊपर जुर्माना लगाने या पकड़े जाने की खबर नहीं है।