पीलीबंगा में निकाय चुनाव को लेकर एसडीएम ने लिया वार्डों का जायजा, प्रलोभन देने वालों की सूचना देने की अपील
लालबहादुर
पीलीबंगा। नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के उद्देश्य से उपखंड अधिकारी (एसडीएम) उमा मित्तल ने विभिन्न वार्डों का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर शत-प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए नकदी, शराब या किसी भी प्रकार का प्रलोभन देना कानूनन अपराध है। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कोई भी व्यक्ति वोट के बदले प्रलोभन देने की कोशिश करे, तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें ताकि संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके। Part 3