जमुई: दिव्यांग दंपति की बेटी को मिला निःशुल्क दाखिला, डीईओ ने की पहल की सराहना
Jamui, Jamui | Jul 18, 2026 जमुई के लोहरा गांव के दृष्टिबाधित अवधेश महतो और दोनों पैरों से दिव्यांग गायत्री देवी की बेटी का मणि द्वीप अकादमी में शनिवार 1 बजे निःशुल्क नामांकन कराया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी धनंजय कुमार पासवान ने बच्ची को पाठ्य सामग्री सौंपकर विद्यालय की इस सामाजिक पहल की सराहना की। विद्यालय ने छात्रा को निःशुल्क ड्रेस, किताबें और विद्यालय आने-जाने के लिए बस सुविधा ।