फिरोजाबाद में मजदूर को बंधक बनाकर बेल्टों से पीटा पत्नी ने बचाई जान पुलिस मौके पर
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के सुहाग नगर हिमायूंपुर चौराहे पर शनिवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच काम की तलाश में चौराहे पर खड़ा मजदूर दाताराम को चार लोगों ने बहला-फुसलाकर कमरे में बंद कर दिया और हाथ-पैर बांधकर बेल्टों से बुरी तरह पीटा।
पीड़ित दाताराम ने बताया कि वह रोज की तरह चौराहे पर मजदूरी के इंतजार में खड़ा था। तभी चार लोग आए और काम दिलाने के बहाने उसे अपने साथ ले गए। कमरे में ले जाकर उसका हाथ-पैर बांध दिया और बेल्टों से पिटाई शुरू कर दी। पिटाई के दौरान वह चीखता चिल्लाता रहा।
चीख-पुकार सुनकर उसकी पत्नी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पत्नी ने हिम्मत दिखाते हुए भीड़ की मदद से पति को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। गुस्साई भीड़ ने एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि तीन आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही थाना दक्षिण पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पीड़ित के शरीर पर बेल्ट के गहरे निशान हैं। पीड़ित ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।
इस पूरी वारदात के चार वीडियो सामने आए हैं। पहले वीडियो में पीड़ित अपनी आपबीती बता रहा है, दूसरे में लाइव मारपीट का दृश्य है, तीसरे और चौथे में पुलिस की कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी दिखाई दे रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फिलहाल थाना दक्षिण पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
---
#Firozabad #FirozabadNews #FirozabadPolice #UPNews #UPCrime #CrimeNews #ViralVideo #LiveVideo #Mazdoor #JusticeForMazdoor #FirozabadKaSach #SuhagNagar #Himayupur #ThanaDakshin #FirozabadViral #UPPolice #MazdoorKiAwaaz #FirozabadBreaking #DDMNewsUP #Aligarh #Agra #Mathura #YogiAdityanath #UPGovt #HumanRights
Firozabad, Firozabad | Oct 10, 2026