कायमगंज कोतवाली के गांव मई रसीदपुर निवासी सोबरन सिंह पुत्र सियाराम की 24 दिसंबर 2025 को गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। कायमगंज कोतवाली पुलिस ने SOG टीम की मदद से मोहम्मदाबाद के गांव साहिबाबाद निवासी अभियुक्त विकल पुत्र आदेश राजपूत, जनपद एटा थाना अलीगंज के गांव हरसिंहपुर निवासी सनी उर्फ दीपक पुत्र दीप सिंह को गिरफ्तार किया है।