जगदलपुर: मैनपाट में BJP के 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के विषय में जगदलपुर विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने दी जानकारी
किरण देव ने बताया कि मैनपाट में आज से BJP के 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो चुका है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शिविर का शुभारंभ किया. खराब मौसम के चलते जेपी नड्डा दरिमा एयरपोर्ट से सड़क मार्ग के जरिए मैनपाट पहुंचें हैं. इसके अलावा इस शिविर में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान समेत कई बड़े बीजेपी नेता अलग-अलग दिन पहुंचने वाले हैं।