राजस्थान के जैसलमेर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देर रात थईयात आर्मी एरिया के पास सेना के तीन अधिकारियों को लेकर जा रही एसयूवी अचानक सड़क पर आए ऊंट से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन सड़क से नीचे उतरकर पलट गया।
हादसे में इंदौर निवासी मेजर हमजा आरिफ की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लेफ्टिनेंट अधिकारी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि तीनों अधिकारी ड्यूटी पूरी कर लौट रहे थे। इस हादसे के बाद हाईवे पर आवारा पशुओं की समस्या एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में आ गई है।