हिमाचल के किन्नौर से दर्दनाक हादसे की खबर है। टापरी के चगांव नाले के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरते हुए सतलुज नदी में समा गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सुबह राहगीरों ने नदी में कार का हिस्सा देखा, जिसके बाद पुलिस, आपदा प्रबंधन और होमगार्ड की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शवों को बाहर निकाला। हादसे की जांच जारी है।