हरिद्वार से बड़ी खबर। कांगड़ा घाट पर गंगा स्नान के दौरान तेज बहाव में सात कांवड़िये अचानक बहने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घाट पर पहले से तैनात SDRF की टीम ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान शुरू किया और सभी सात कांवड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। SDRF की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।