Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामगढ़ ब्लॉक के सतौली गांव में छेड़छाड़ करने पहुंचे दो मनचलों को बेटियों ने ऐसा सबक सिखाया कि मामला सुर्खियों में आ गया। आरोप है कि युवकों ने लड़कियों पर फब्तियां कसीं और बदसलूकी की। इसके बाद ग्रामीणों और युवतियों ने दोनों की जमकर पिटाई की, मुंह पर कालिख पोती और पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों आरोपी मुरादाबाद के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tehri, Tehri Garhwal | Aug 2, 2026

MORE NEWS

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल में यलो अलर्ट जारी किया है। रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है, जिसके बाद प्रशासन ने लोगों से नदी किनारों से दूर रहने की अपील की है। वहीं चमोली में बदरीनाथ हाईवे खोल दिया गया है, लेकिन जिले की 30 ग्रामीण सड़कें अब भी बंद हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

राजस्थान के जैसलमेर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देर रात थईयात आर्मी एरिया के पास सेना के तीन अधिकारियों को लेकर जा रही एसयूवी अचानक सड़क पर आए ऊंट से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन सड़क से नीचे उतरकर पलट गया।

हादसे में इंदौर निवासी मेजर हमजा आरिफ की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लेफ्टिनेंट अधिकारी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि तीनों अधिकारी ड्यूटी पूरी कर लौट रहे थे। इस हादसे के बाद हाईवे पर आवारा पशुओं की समस्या एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में आ गई है।

राजस्थान के जैसलमेर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देर रात थईयात आर्मी एरिया के पास सेना के तीन अधिकारियों को लेकर जा रही एसयूवी अचानक सड़क पर आए ऊंट से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। हादसे में इंदौर निवासी मेजर हमजा आरिफ की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लेफ्टिनेंट अधिकारी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि तीनों अधिकारी ड्यूटी पूरी कर लौट रहे थे। इस हादसे के बाद हाईवे पर आवारा पशुओं की समस्या एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में आ गई है।

Tehri, Tehri Garhwal | Aug 2, 2026

हरिद्वार से बड़ी खबर। कांगड़ा घाट पर गंगा स्नान के दौरान तेज बहाव में सात कांवड़िये अचानक बहने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घाट पर पहले से तैनात SDRF की टीम ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान शुरू किया और सभी सात कांवड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। SDRF की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।