भंडरा: भंडरा में तेज आंधी-बारिश से भारी तबाही, आम-लीची की फसल बर्बाद, घरों की छतें उड़ीं, किसानों को लाखों का नुकसान
भंडरा प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे अचानक आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने व्यापक तबाही मचा दी। तेज हवाओं और बारिश के कारण आम, लीची और जामुन के पेड़ों में लगे आधे से अधिक फल टूटकर जमीन पर गिर गए, जिससे बागवानी से जुड़े किसानों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।