नवगछिया अनुमंडल के सिंधिया मकंदपुर निवासी ममता सिंह ने पुश्तैनी जमीन की कथित अवैध बिक्री और दाखिल-खारिज में अनियमितता को लेकर नवगछिया न्यायालय में गोपालपुर अंचलाधिकारी रौशन कुमार, सैदपुर निवासी रिंकी देवी, गोपालपुर निवासी विकास कुमार भारती, सैदपुर निवासी शुभम कुमार, राजस्व कर्मचारी बबलू कुमार, सिंधिया मकंदपुर निवासी विनीत कुमार के खिलाफ नालसीवाद दायर किया है