नवागढ़: मुड़पार गांव में हनुमान जी की प्रतिमा खंडित करने वाला बदमाश गिरफ्तार, पारिवारिक विवाद के चलते किया था खंडन
दरअसल, 20 अप्रेल को मुड़पार गांव के हनुमान जी की प्रतिमा को अज्ञात बदमाश ने खंडित कर दिया था। इससे नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया था। मौके पर एडिशनल एसपी उमेश कश्यप, एसडीएम भावना साहू और तहसीलदार महेंद्र लहरे पहुंचे थे. 2 घण्टे बाद चक्काजाम समाप्त हुआ था।रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी।