बीना: ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं बढ़ीं, गुलौआ और कोरजा के खेतों से चोर लाखों का माल उड़ा ले गए
Bina, Sagar | Oct 29, 2025 बिना थाना क्षेत्र के नगरीय इलाकों में लगातार हो रही चोरियों के बाद अब चोर गिरोह ग्रामीण क्षेत्रों में भी सक्रिय हो गया है। बेखौफ चोरों ने ग्राम गुलौआ और ग्राम कोरजा के खेतों में बने कमरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। दोनों घटनाओं में फरियादियों ने छोटी बजरिया पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।