गोपालगंज: मकुनिया गांव में आपसी विवाद के चलते मारपीट, एक युवक घायल, पुलिस जांच कर रही है
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के माकुनिया गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक युवक बुधवार की दोपहर 2:00 बजे गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए डायल 112 की पुलिस की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।