गोपालगंज: काला मटीहनिया गांव के पास गंडक नदी में नहाते समय तीन किशोर लापता, स्थानीय गोताखोर खोज में जुटे
विशंभरपुर थाना क्षेत्र के काला मटिहानिया गांव के पास गंडक नदी में नहाने उतरे तीन किशोर लापता हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी मणि भूषण कुमार तथा विशंभरपुर थानाध्यक्ष हेमंत कुमार के नेतृत्व में उपलब्ध संसाधनों से लापता किशोरों की तलाश शुरू की गई। किशोरों की तलाश के लिए जिला प्रशासन के माध्यम से एसडीआरएफ की टीम बुलाई जा रही है।