लखीसराय: जिलामुख्यालय गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस का फुल ड्रेस रिहर्सल, तिरंगे को दीगई सलामी
लखीसराय 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल गुरुवार की पूर्वाहन 8:50 पर किया गया। डीएम शैलेंद्र कुमार और एसपी प्रेरणा कुमार की मौजूदगी में जवानो ने शानदार प्रदर्शन किया।