डूंगर महाविद्यालय में विषय संवर्धन कार्यशाला का तीसरा दिन, आशु भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा~
राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर के लोक प्रशासन विभाग द्वारा आयोजित चार दिवसीय विषय संवर्धन कार्यशाला के तीसरे दिन आशु भाषण (Extempore) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लोक प्रशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर बिना पूर्व तैयारी के आत्मविश्वास के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम विभागाध्यक्ष प्रो. साधना भंडारी के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें विभाग के अन्य प्राध्यापकों का भी सहयोग रहा।
#dungarcollege #bikaner #bikanernews #rajasthan #breakingnews