विकास रथ यात्रा श्रीडूंगरगढ़ देहात मंडल के विभिन्न गांवों में पहुंची
श्रीडूंगरगढ़। आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी की विकास रथ यात्रा श्रीडूंगरगढ़ देहात मंडल के विभिन्न गांवों में पहुंची। मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर की निगरानी में यात्रा पुन्दलसर, बाणा, उपनी, कल्याणसर, पुराना दुसरना और कोटासर सहित अन्य गांवों में पहुंची। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया।
यात्रा के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। इस दौरान ग्रामीणों ने श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए आभार व्यक्त किया और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दे रखे।
कार्यक्रमों के दौरान आगामी पंचायत चुनावों को लेकर संगठनात्मक गतिविधियों और तैयारियों पर भी चर्चा की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुसार, यात्रा का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाना है।
कोटासर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वर्चुअल माध्यम से जुड़े
विकास रथ यात्रा के दौरान कोटासर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विषयों पर जानकारी दी।
कार्यक्रम में देहात मंत्री राजेंद्र सिंह शेखावत, खेमा राम, श्रवण राम बाणा, नोरंग नाथ सिद्ध उपनी और अगर सिंह परिहार कोटासर सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि यात्रा के माध्यम से सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाई जा रही है। साथ ही आगामी पंचायत चुनावों को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर पर सक्रिय करने के लिए मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर की निगरानी में गतिविधियां संचालित की जा रही हैं.