शेखपुरा: बेलवा गांव में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन एवं बरबीघा में निकाली गई रैली
मतदाताओं को जागरूक किये जाने हेतु लोकसभा क्षेत्र-39 नवादा अंतर्गत जिलें के शेखोपुरसराय प्रखंड के बेलाव ग्राम में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जीविका दीदी एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं ने मताधिकार करने को लेकर प्रेरित किया। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बरबीघा नगर क्षेत्र में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।