लखीसराय: उत्पाद विभाग की टीम ने दो महिला शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया
उत्पाद विभाग की टीम ने दो महिला शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा शनिवार के संध्या 5:20 पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उत्पाद विभाग की टीम ने रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र से स्थानीय नंदनामा गांव से शंकर चौधरी की पत्नी को चार लीटर 500 ग्राम एवं बिल्लो गांव से चंद्रभूषण चौधरी की पत्नी को 7 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।