लखीसराय: SC/ST टोला में विशेष शिविर के लिए समाहरणालय में कार्यशाला आयोजित
समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्षा में शनिवार की अपराह्न 1 बजे से अनुसूचित जाति जनजाति टोला में 19 अप्रैल से आयोजित होने वाले विशेष शिविर को लेकर कार्यशाला आयोजित किया गया. इसमें पंचायत स्तरीय टीम को कार्य योजना की जानकारी दी गई. डीएम मिथिलेश मिश्रा के अध्यक्षता में हुई इस कार्यशाला में जिला एवं प्रखंड स्तरीय कई पदाधिकारी एवं पंचायत स्तरीय टीम मौजूद रहे.