बक्सर: राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सहरी पीएचसी, स्वास्थ्य संस्थानों और सरकारी स्कूलों में जागरूकता अभियान आयोजित
Buxar, Buxar | May 16, 2025 राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों और विभिन्न सरकारी स्कूलो मे जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस दौरान लोगों को डेंगू के लक्षण, इसके जांच व इलाज के साथ बचाव की भी जानकारी दी गई. इस क्रम मे जिला मुख्यालय स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वीपी सिंह के नेतृत्व मे कार्यक्रम हुआ.