बक्सर: जिले में अपराध नियंत्रण के लिए चला रोको-रोको अभियान, 11 गिरफ्तार और ₹49500 जुर्माना वसूला गया
Buxar, Buxar | May 16, 2025 जिले मे अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्र में अभियान चलाया गया. अभियान के तहत वारंटी के साथ ही शराब को लेकर पुलिस काफी सक्रिय दिख रही है. इनके द्वारा लगातार अभियान भी चलाया जा रहा है. इस क्रम में गुरुवार एवं शुक्रवार की दरमियानी रात भी अभियान चलाया गया जहां 11 लोगों को विभिन्न मामलों मे गिरफ्तार किया गया है