बक्सर: बक्सर के आईटीआई परिसर में फ्री कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन, 57 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
Buxar, Buxar | May 16, 2025 बिहार सरकार श्रम संसाधन विभाग राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बक्सर के तत्वाधान में एक दिवसीय फ्री कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। फ्री कैम्पस प्लेसमेंट में सुजुकी मोटर कम्पनी गुजरात भाग लिया। कैंप में कुल 116 अभ्यर्थी ने भाग लिया। जिसमें से 57 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।