बक्सर: पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने बक्सर न्यायालय में ई-सेवा केंद्र का उद्घाटन किया
Buxar, Buxar | May 16, 2025 पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सह निरीक्षी न्यायाधीश शैलेंद्र सिंह शुक्रवार को न्यायालय में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल हुए. श्री सिंह बक्सर न्यायालय के इंस्पेक्टिंग जज के पद पर भी आसीन है. बक्सर आगमन के दौरान शुक्रवार को लगभग 2 बजे बक्सर ई सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया.ई सेवा केंद्र की शुरुआत होने से अधिकारियों, अधिवक्ताओं को लाभ मिलेगा.