बक्सर: बक्सर के व्यवहार न्यायालय में पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने दिव्यांगों को ट्राई साईकिल वितरित की
Buxar, Buxar | May 16, 2025 व्यवहार न्यायालय, बक्सर में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर कार्यालय द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायमूर्ति, पटना उच्च न्यायालय पटना -सह- निरीक्षक न्यायाधीश, व्यवहार न्यायालय शैलेंद्र सिंह द्वारा दिव्यांग जनों के बीच ट्राई साइकिल साथ ही दिव्यांग बच्चों के बीच उपहार का वितरण किया गया। न्याय वाटिका में पौधारोपण भी किया गया।