मेहनगर: कुशमुलिया मोड़ से फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले 02 अभियुक्त किए गए गिरफ्तार
थाना मेंहनगर के कुशमुलिया मोड़ से फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले 2 अभियुक्त गुरुवार को गिरफ्तार कर लिए गए। 2 नवंबर 2023 को वादिनी गीता पत्नी रामसरन वर्मा निवासी ग्राम पंचायत करौती प्रधान मेहनगर ने तहरीर दी थी। ग्रामपंचायत करौती के एक भूखंड पर तमाम सहखातेदार हैं। उक्त आराजी मे कतिपय लोगो ने जालसाजी की। पुलिस ने तेजप्रताप व रामरूप को गिरफ्तार किया।