मेहनगर: धरवारा में खेत में गंभीर रूप से घायल मिले अधेड़ की इलाज को वाराणसी के जाते समय रास्ते में मौत, शव का कराया पोस्टमार्टम
जहानागंज थाना के धरवारा गांव में 14 जून की रात में खेत की रखवाली करने गए 41वर्षीय राजेश चौहान 15 जून की सुबह अपने ही खेत में गंभीर हालत में मिले थे। वह बुरी तरीके से घायल अवस्था में थे और होश नहीं था। परिजन उनको चक्रपानपुर स्थित PGI ले गए। जहां से रेफर होने पर शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वहां से रेफर होने पर एक दिन पूर्व जिला अस्पताल लाया गया।