मेहनगर: मेंहनगर थाना क्षेत्र में ससुराल में महिला को पति समेत ससुराल वालों ने मारपीट कर किया घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
मेंहनगर थाना के मेंहनगर मुख्य कस्बा के संत कबीरनगर वार्ड नंबर 3 में पति व ससुराल वालों ने महिला को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित महिला सविता को उसके ससुराल वालों ने 2 दिन से खाना नहीं दिया। इसकी जानकारी सविता के मायका निजामाबाद थाना के शिवली गांव में पहुंची तो सविता का छोटा भाई अमन खाना लेकर सविता के ससुराल गया। सविता के साथ अमन को भी मारापीटा।