मेहनगर: विट्ठलपुर में खेत में काम कर रहे 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध हालत में गिरकर हुई मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
रानी की सराय थाना के विट्ठलपुर में खेत में काम कर रहे 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पर ले आया गया। दिन में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। विट्ठलपुर गांव निवासी 40 वर्षीय मनीराम यादव खेत में काम कर रहे थे तभी गिर पड़े और मौत हो गई।