मेहनगर: मोहम्मदपुर से फरिहा मार्ग पर एनएचएआई के बैरियर लगाने से क्षुब्ध लोगों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन, बैरियर को हटाने की मांग
गंभीरपुर थाना के फरिहा मार्ग पर मोहम्मदपुर मोड़ पर NHAI के द्वारा बैरियर लगाने से परेशान ट्रांसपोर्टरों व स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से अविलंब बैरियर हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ADM को बुधवार को ज्ञापन सौंप कर स्थानीय लोगों ने अपनी समस्या को रखा। लोगों ने बताया कि NHAI अपने टोल टैक्स की वसूली के चक्कर में यह की है। लोग 15 किमी घूमकर जा रहे हैं।