मेहनगर: मोहम्मदपुर फरिहा रोड पर ढाबा के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
मेंहनगर थाना के मेंहनगर कस्बा के वार्ड नं 10 हरिवंश नगर के निवासी 30 वर्षीय दुर्गा प्रसाद चौहान बाइक से रविवार की रात करीब 9 बजे अपनी ससुराल सरायमीर थाना क्षेत्र में जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर से निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा के बीच स्थित ढाबा के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दुर्गा प्रसाद की बाइक को चपेट में ले लिया।