आज़मनगर: आजमनगर: बरहट रेलवे फाटक के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत, पुलिस मौके पर पहुंची
आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के बरहट रेलवे फाटक के समीप मंगलवार को दिन के दो बजे मालगाड़ी की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गई। वही इस घटना में मृतक की पहचान आजमनगर थाना क्षेत्र के निमौल पंचायत के रूबेदी खातून और मोहम्मद सजाउल के रूप में हुई। दोनों पति-पत्नी रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहे थे इसी दौरान मालगाड़ी की चपेट में आ गए।